मिड डे मील योजना में विद्यार्थियों ने कृष्ण भोग का लुफ्त उठाया
📰 जटवाड़ा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कृष्ण भोग का लुत्फ उठाया जटवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जटवाड़ा में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सोमवार को विशेष रूप से कृष्ण भोग परोसा गया। विद्यालय परिसर में परोसे गए इस स्वादिष्ट भोजन का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि मिड-डे मील योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। कृष्ण भोग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह का भोजन न केवल स्वादिष्ट है बल्कि उन्हें विद्यालय आने के लिए और अधिक उत्साह भी प्रदान करता है। शिक्षकों ने भी इस अवसर पर कहा कि योजना से बच्चों में नियमित उपस्थिति बढ़ती है और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आती है।