स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025
15 अगस्त हमारे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन हर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ा में भी इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुआ। उसके बाद छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विशेष रूप से शैक्षणिक टॉपर्स का सम्मान किया। जिन विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा, वार्षिक परीक्षा या प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें मंच पर बुलाकर मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टॉपर्स के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि भट ने कहा कि –
“ये छात्र हमारी प्रेरणा हैं। इनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें